Home » Uncategorized » Monitoring Traffic With Drones: ड्रोन से ट्रैफिक पर नजर, भेजेगा मैसेज, तुरंत पहुंचेगी पुलिस

Monitoring Traffic With Drones: ड्रोन से ट्रैफिक पर नजर, भेजेगा मैसेज, तुरंत पहुंचेगी पुलिस

शिमला: हिमाचल के पर्यटन स्थलों में अब ड्रोन से ट्रैफिक पर नजर रखी जाएगी। हिमाचल प्रदेश ट्रैफिक टूरिस्ट एंड रेलवे पुलिस (टीटीआर) शिमला, मनाली, धर्मशाला, चंबा आदि पर्यटन स्थलों को जाने वाली सड़कों पर ड्रोन से जाम का पता लगा रही है। जिस क्षेत्र में ट्रैफिक जाम लग रहा है, वहां के संबंधित ट्रैफिक कंट्रोल रूम में इसका मैसेज भेजा जा रहा है। इसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच रही है। टीटीआर के मुताबिक यह ड्रोन 300-400 मीटर ऊपर जा रहा है। पांच किलोमीटर तक के एरिया में जाम की स्थिति के बारे में इससे नजर रखी जा रही है। हिमाचल ट्रैफिक टूरिस्ट रेलवे पुलिस शिमला के पास इसका कंट्रोल है। जमा लगने पर तुरंत संबंधित ट्रैफिक कंट्रोल रूम में मैसेज भेजे जा रहे हैं। ऐसे में इन कंट्रोल रूम से जाम खोलने के लिए पुलिस को भेजा जा रहा है। एक से 23 जून तक बाहरी राज्यों से शिमला में 1,65,659 गाड़ियां प्रवेश हुई हैं। वहीं शिमला से सोलन के लिए 1,44,807 गाड़ियां गईं, जबकि सोलन से शिमला की ओर 1,83,403 गाड़ियां आई हैं। दरअसल पर्यटन सीजन के चलते हिमाचल के पर्यटन स्थलों पर घंटों लोग जाम में फंस रहे हैं। इससे लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। पर्यटन स्थलों पर ड्रोन से ट्रैफिक पर नजर रखी जा रही है। जहां जाम लग रहा है, ट्रैफिक कंट्रोल रूम को इस बारे में अवगत कराया जा रहा है। अब तक जांच में पता चला है कि बाहरी राज्यों से हिमाचल की ओर आने वाले वाहनों से जाम लग रहा है। पर्यटकों को ट्रैफिक के बारे में अवगत कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *