शिमला: हरियाणा वन्य जीव विभाग की टीम ने तेंदुआ किया रेस्कयू. पानीपत के भैंसवाल गांव के पास से किया गया रेस्क्यू. रेस्क्यू के बाद नेशनल पार्क कलेसर छोड़ा गया तेंदुआ. कई बार करनाल और पानीपत के इलाक़े में तेंदुआ के दिखाई देने की मिल रही थीं शिकायतें। हरियाणा में गर्मी का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है. वहीं इससे कुछ राहत मिलने के आसार भी नजर नहीं आ रहे हैं. मौसम विभाग ने लू को लेकर हरियाणा में रेड अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा 18 से 20 जून तक येलो अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही गरज और चमक की भी संभावना जताई गई है. वहीं हिमाचल प्रदेश के मौसम की बात करें तो 17 जून को मौसम शुष्क रहने वाला है. इसके बाद 18 जून से लेकर 21 जून तक बारिश के आसार जताए गए हैं. साथ ही हीट वेव के साथ अलावा गरज-चमक के लेकर भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।





