Home » Uncategorized » शहर में पेयजल को लेकर गहराया संकट, कई जगह आठवें वें दिन भी नहीं आई सप्लाई….

शहर में पेयजल को लेकर गहराया संकट, कई जगह आठवें वें दिन भी नहीं आई सप्लाई….

गिरि पेयजल योजना में शुक्रवार रात लगे बिजली के कट की वजह से लिफ्ट नही हो पाया पानी।

सोलन: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल के गृह क्षेत्र की नगर निगम की जनता में पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। हालात यह है कि शहर में लोगों को कई जगह आठवें तो कई जगह 8 वें दिन भी पानी की सप्लाई नहीं मिल पा रही है। शनिवार को शहर के सन्नी साइड समेत कई वार्डों में पांचवें दिन भी सप्लाई नहीं मिल पाई। वहीं वार्ड नंबर 2 में भी आज आठवें दिन भी पानी की सप्लाई नहीं आई है। वहीं नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि जल शक्ति विभाग से उन्हें शनिवार सुबह तक काफी कम सप्लाई मिली। इस कारण कुछ वार्डों में पानी का आवंटन नहीं किया गया है। तो दूसरी ओर जल शक्ति विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शहर के लिए 58 लाख लीटर पानी मुख्य भंडारण टैंकों तक पहुंचाया गया है। इससे पहले भी रोजाना 75 लाख लीटर तक पानी की सप्लाई शहर के लिए रोजाना दी जा रही है। शुक्रवार रात बिजली कट रहने से अधिक पानी भी लिफ्ट नहीं कर पाए हैं। लेकिन शहर को दोनों योजनाओं से पानी दिया गया है। लोगों का कहना है कि अब आगामी दिनों में शहर में मां शूलिनी मेला है। ऐसे में लोगाें को पानी के लिए तरसना पड़ेगा। वही नगर निगम सोलन की आयुक्त एकता काप्टा ने बताया कि जलशक्ति विभाग से नगर निगम को बहुत कम पानी मिल पा रहा है। फिर भी कोशिश की जा रही है कि लोगों को पर्याप्त पानी दिया जा सके। वहीं जब  इस बारे में अधिशासी अभियंता,जल शक्ति विभाग सोलन आशीष राणा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि शहर के लिए 58 लाख लीटर पानी की सप्लाई शनिवार सुबह तक दी गई है। शुक्रवार रात बिजली का गिरि योजना में कट भी रहा। इससे कम पानी लिफ्ट हो पाया। धर्मपुर को भी पानी दिया जा रहा है। योजना के अनुसार सारा कार्य कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *