मनाली: मौसम की परिस्थितियां ठीक रहीं तो इस बार देश के सबसे लंबे व ऊंचे मनाली-लेह मार्ग पर एक सप्ताह में बस सेवा शुरू हो जाएगी। एचआरटीसी केलंग डिपो जल्द इस मार्ग पर बस का ट्रायल करने जा रहा है। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मनाली-लेह मार्ग पर मनाली की ओर से गई सेना की गाड़ियां लेह पहुंच गई है। साथ ही मंडी डिपो की दो बसें भी जवानों को लेकर लेह पहुंच गई हैं। हालांकि कुछ एक जगह सड़क की हालत खराब है जिसे बीआरओ ठीक करने में जुटा हुआ है।
केलंग से लेह-दिल्ली के लिए सीधी बस सेवा शुरू
एचआरटीसी केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक का कार्यभार देख रहे निगम के अधिकारी उमेश शर्मा ने कहा कि बीआरओ के ओसी रवि शंकर से बात हुई है। उन्होंने बताया कि ट्रायल सफल रहा तो कुछ ही दिनों में निगम दो-तीन दिन बाद केलंग से लेह-दिल्ली के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर देगा।





