
चम्बा : जिला चम्बा में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 8 से अधिक लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार उक्त हादसा राख-बिंदला मार्ग पर पेश आया है। यहां एक बोलेरो गाड़ी खाई में गिर गई, जिसके चलते 2 लोगों की मौत हो गई और 8 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। एसपी अभिषेक यादव ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।





