Home » Uncategorized » हिमाचल वासियों के लिए खुशखबरी! यहां शुरू होगी हैली टैक्सी की सुविधा, जानिए क्या रहेगा रूट….

हिमाचल वासियों के लिए खुशखबरी! यहां शुरू होगी हैली टैक्सी की सुविधा, जानिए क्या रहेगा रूट….

Oplus_131072

शिमला : पिछले कुछ वर्षों में हैली टैक्सी यातायात का एक बेहतर विकल्प बन कर उभरा है. हिमाचल प्रदेश में भी इसे एक बेहतर विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है. शिमला से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के लिए हैली टैक्सी की सुविधा को जल्द ही शुरू किया जायेगा. शिमला के संजौली हैलीपैड से यह सुविधा शुरू की जानी है. इससे प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के लिए आवाजाही आसान हो पायेगी. वहीं पर्यटकों को भी एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र पहुंचने में आसानी होगी. इससे पर्यटन कारोबार को भी पंख लगने की उम्मीद है.

किन क्षेत्रों के लिए मिलेगी सुविधा
पर्यटन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिमला के संजौली हैलीपैड से शुरू होने वाली हैली टैक्सी की सुविधा मनाली, रामपुर और रिकांगपिओ तक रहेगी. वहीं, चंडीगढ़ से चलाई जाने वाली हैलीटैक्सी की सुविधा धर्मशाला, कुल्लू, संजौली, रक्कड़ और पालमपुर तक रहेगी. संजौली हैलीपैड का कार्य अंतिम चरण में है, यह कार्य डीजीसीए विभाग द्वारा किया जा रहा है. इसके अलावा कुछ रूट पहले से ही निर्धारित हैं, जिनमें अन्य रूटों को भी जोड़ा जाना है.

पर्यटन कारोबार को मिलेगा बढ़ावा
हिमाचल प्रदेश में हैली टैक्सी शुरू होने से पर्यटन कारोबार को पंख लग सकते हैं. इससे हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों की आमद में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. हिमाचल प्रदेश में जुब्बड़हट्टी, भुंतर और गग्गल, 3 हवाई अड्डे है, यहां भी सिमित संख्या में ही विमान की सुविधा उपलब्ध है. इसके अलावा अधिकतर हिमाचल सड़क सुविधा से ही आपस में जुड़ा है. हवाई सुविधा न होने और सड़क मार्ग से लगने वाले ज्यादा समय के कारण कई पर्यटक दूरदराज क्षेत्रों में जाना पसंद नहीं करते. हैली टैक्सी शुरू होने से पर्यटक हिमाचल के दूरदराज क्षेत्रों में जाना भी पसदं करेंगे और समय भी कम लगेगा. हैलीटैक्सी की सुविधा शुरू होने से पर्यटन कारोबार को प्रदेश में बढ़ावा मिलेगा. यह सुविधा प्रदेश में जल्द ही शुरू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *