Home » Uncategorized » चुनाव खत्म होते ही महंगाई की मार, 2 रूपये महंगा हुआ दूध तो 5% बढ़ा टोल…..

चुनाव खत्म होते ही महंगाई की मार, 2 रूपये महंगा हुआ दूध तो 5% बढ़ा टोल…..

Oplus_131072

सोलन: अभी 7 चरणों में लोकसभा चुनाव के मतदान समाप्त हुए हैं. 4 जून को नतीजें आने हैं. लेकिन इससे पहले ही लोगों के उपर महंगाइ की मार पड़ गइ है. जी हां, परिणाम आने से 1 दिन पहले ही जनता पर महंगाई का डबल अटैक हुआ है. एक तरफ जहां, अमूल दूध प्रति लीटर 2 रूपये महंगा हो गया है. वहीं, टोल प्लाजा के रेट में भी इजाफा हुआ है. इस महंगाई का सीधा असर अब जनता की जेब पर पड़ने वाला है. अबसे अमूल दूध के बढ़े हुए पैकेट के मुताबिक अमूल गोल्ड 500 एमएल की कीमत 32 रुपए से बढ़कर 33 रुपए हो गई है. 64 रूपये में मिलने वाला अमूल गोल्ड एक लीटर की कीमत अब 66 रुपए हो गई है. इसी तरह अमूल ताजा 500 एमएल की कीमत 26 से बढ़कर 27 रुपए हो गई है. अमूल शक्ति 500 एमएल के दाम 29 रुपए से बढ़कर 30 रुपए हो गई है. अमूल ताजा छोटे पाउच को छोड़कर सभी के दाम दो रुपए प्रति लीटर बढ़ा दिए गए हैं. वहीं, भारतीय आचार संहिता के कारण टोल प्लाजा के बढ़े हुए रेट को लागू नहीं किया गया था, उसे देर रात से लागू कर दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]