
शिमला/केलांग. हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ होने से अब दुर्गम इलाकों में सड़कें खुलने लगी हैं. लेह-मनाली हाईवे के बाद अब स्पीति घाटी को मनाली से जुड़ने वाले खबर को अब खोल दिया गया है. इस मार्ग पर सशर्त आवाजाही होगी. लाहौल स्पीति आपदा प्रबंधन और पुलिस की तरफ से आदेश जारी किए गए हैं. नोटिफिकेशन के अनुसार, करीब भारी बर्फबारी के बाद बीते साल मनाली को काजा से जोड़ने वाला ग्राम्फू-लोसर छह माह से बंद था. लेकिन प्रशासन की तरफ से अब इस मार्ग से बर्फ हटा दी गई और आवाजाही के लिए कोल दिया गया है. लाहौल स्पीति प्रशासन ने बताया कि 16 नवंबर 2023 को भारी के बाद ग्राम्फू लोसर सड़क मार्ग बंद हो गा था, जिसे अब खोला गया है. लेकिन यहां पर अभी फोर बाय फोर वाहनों को ही आवाजाही की अनुमति दी गई है. इस हाईवे पर सुबह 7 बजे से 2 बजे तक वाहनों को गुजरने की अनुमति दी गई है. इस सड़क मार्ग के खुलने से टूरिस्ट के अलावा, काजा से मनाली आने-जाने वालों को भी राहत मिलेगी. बता दें कि यह मार्ग हर साल सर्दियों में बंद हो जाता है और ऐसे में मनाली, लाहौल के केलांग और आसपास के लोगों को आठ सौ किलोमीटर का सफर तय करते हुए शिमला और किन्नौर होकर काजा जाना पड़ता है. लाहौल स्पीति प्रशासन और बीआरओ की टीमों ने लेह-मनाली हाईवे को पहले ही खोल दिया है. हालांकि, यहां पर भी सशर्त आवाजाही हो रही है. अब तक इस मार्ग को एकतरफा खोला गया है और एक दिन दारचा से सरचु और दूसरे दिन सरचु से दारचा के लिए आवाजाही हो रही है. आम गाड़ियों को चैन के साथ ही हाईवे पर गुजरने की अनुमति है. शिंकुला जांस्कर मार्ग भी खुल गया है. उधर, लाहौल घाटी को चंबा से जोड़ने वाले साच पास की बहाली का काम भी जारी है।





