
नेशनल डेस्क: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि सरकार देश की शांति में खलल डालने की कोशिश करने वाले आतंकवादियों को नहीं बख्शेगी और चाहे वे पाकिस्तान मे… https://www.aajtak.in/india/news/story/defense-minister-rajnath-singh-says-india-will-enter-pakistan-and-kill-the-terrorists-reacted-on-the-guardian-report-ntc-1912843-2024-04-06रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि सरकार देश की शांति में खलल डालने की कोशिश करने वाले आतंकवादियों को नहीं बख्शेगी और चाहे वे पाकिस्तान में ही क्यों न छिपे हों, उनका हिसाब-किताब करेगी. रक्षा मंत्री ने एक निजी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा, ’20 आतंकवादियों को मारा है? कोई भी आतंकवादी हमारे पड़ोसी देश से अगर भारत को परेशान करेगा या परेशान करने की कोशिश करेगा, या यहां पर आतंकवादी हरकतें करेगा, तो उसका मुंहतोड़ जवाब देंगे. यदि वो भाग कर पाकिस्तान में जाएगा, तो पाकिस्तान में घुस कर मारेंगे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने शुक्रवार को स्पष्ट शब्दों में कहा कि देश में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की कोशिश करने के बाद सीमा पार भागने वाले किसी भी व्यक्ति को मारने के लिए भारत, पाकिस्तान में प्रवेश करेगा. सिंह की टिप्पणी ब्रिटेन के गार्जियन अखबार द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट के एक दिन बाद आई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि भारत सरकार ने विदेशी धरती पर रहने वाले आतंकवादियों को खत्म करने की एक बड़ी योजना के तहत साल 2020 से पाकिस्तान में 20 आतंकियों को मार गिराया है. विदेश मंत्रालय ने गार्जियन की रिपोर्ट को लेकर रॉयटर्स के अनुरोध का जवाब नहीं दिया है, जबकि पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इस मामले में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. सिंह ने कहा, “भारत हमेशा अपने पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना चाहता है, लेकिन अगर कोई भारत को बार-बार आंखें दिखाता है, भारत आता है और आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने की कोशिश करता है, तो हम उन्हें नहीं बख्शेंगे.”
पुलवामा हमले के बाद से बेहद खराब हैं संबंध
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर 2019 में हुए आत्मघाती बम विस्फोट में पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों का पता चलने के बाद से देशों के बीच संबंध खराब हो गए थे, जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले किए थे.
पाकिस्तान के आरोपों को भारत ने बताया था झूठा
पाकिस्तान ने इस साल की शुरुआत में कहा था कि उसके पास पाकिस्तान के दो नागरिकों की हत्या में भारतीय एजेंटों के शामिल होने के विश्वसनीय सबूत हैं. वहीं भारत ने इसे इसे “झूठा और दुर्भावनापूर्ण” प्रचार बताया था. गार्जियन की यह रिपोर्ट कनाडा और अमेरिका द्वारा भारत पर उन देशों में खालिस्तानी आतंकवादियों को मारने या मारने का प्रयास करने का आरोप लगाने के महीनों बाद आई है.





