Home » Uncategorized » हिमाचल के मजबूत लोकतंत्र के लिए सब की भागीदारी महत्वपूर्ण : डॉ. जगदीश सिंह नेगी

हिमाचल के मजबूत लोकतंत्र के लिए सब की भागीदारी महत्वपूर्ण : डॉ. जगदीश सिंह नेगी

. राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में युवाओं को समझाया मतदान का महत्व

सोलन: लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत सोलन जिला में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इसी कड़ी में निर्वाचन विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंडाघाट में मतदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप निदेशक शिक्षा (उच्चतर) सोलन डॉ. जगदीश सिंह नेगी रहे। जगदीश सिंह नेगी ने कहा कि लोकतंत्र में एक-एक वोट का महत्व होता है और मजबूत लोकतंत्र के लिए सब की भागीदारी अहम है। उन्होंने उपस्थित जनों से निर्वाचन विभाग का यह संदेश घर-घर तक पहुंचाने का आग्रह किया। स्वीप नोडल अधिकारी हेमेंद्र शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर उपस्थित बच्चों, अभिभावकों तथा वहां के स्टाफ को बूथ स्तर अधिकारी (बी.एल.ओ.) तथा वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से वोट बनाने के बारे में अवगत करवाया गया। साथ ही मतदान केंद्र पर मतदान वाले दिन निर्वाचन विभाग की तरफ से मिलने वाली सुविधाओं बारे भी अवगत करवाया गया। उन्होंने विद्यार्थियों का आवाहन किया कि निर्वाचन विभाग द्वारा दिया गया यह संदेश आपके माध्यम से घर-घर तक तथा समाज तक पहुंचना चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित उप जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) राजकुमार पराशर द्वारा विद्यार्थियों को भारत के प्रथम मतदाता श्याम शरण नेगी के बारे में तथा वह कैसे भारत के प्रथम मतदाता बने, इस संबंध में पूर्ण कहानी बताकर मतदाताओं को जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंडाघाट की प्रधानाचार्य आभा चंदेल, बच्चों के अभिभावक, स्थानीय स्कूल का स्टाफ तथा लगभग 60 विद्यार्थी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

[adsforwp id="47"]