Home » Uncategorized » विवाद के बीच CM सुक्खू का कंगना रनौत पर बड़ा बयान, कहा- ‘उनके पिता को कांग्रेस ने..

विवाद के बीच CM सुक्खू का कंगना रनौत पर बड़ा बयान, कहा- ‘उनके पिता को कांग्रेस ने..

Himachal Pradesh News: सुप्रिया श्रीनेत के एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर उपजे विवाद के बीच हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंडी से बीजेपी की प्रत्याशी कंगना रनौत को हिमाचल की बेटी करार दिया है. सुप्रिया श्रीनेत के पोस्ट के कारण कांग्रेस विरोध का सामना कर रही है. हालांकि श्रीनेत पोस्ट को लेकर सफाई भी दी है. सीएम सुक्खू ने कहा, ”कंगना रनौत हिमाचल की बेटी हैं. उनके माता-पिता यहां रहते हैं. उनके पिता को मंडी में कांग्रेस ने अपना महासचिव बनाया था.” बीजेपी के कई नेता कंगना रनौत के समर्थन में खड़े हो गए हैं और कांग्रेस की आलोचन कर रहे हैं. प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा, ”बीजेपी इस मामले में कानूनी कार्रवाई करने का जा रही है. महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस की आदत बन गई है. पूरा मंडी और हिमाचल प्रदेश नाराज है. कांग्रेस को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा.”

कंगना ने श्रीनेत के बयान पर दिया यह जवाब

बीजेपी की महिला नेत्रियों ने भी सुप्रिया श्रीनेत के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. वहीं, कंगना रनौत ने भी इस पर विरोध जताया है और उनका कहना है कि हर महिला सम्मान की हकदार है. कंगना ने कहा, ”मुझे सबसे ज्यादा मंडी शब्द से चोट पहुंची है जो कि छोटी काशी के रूप में जानी जाती है और कई ऋषियों की भूमि रही है.”

कंपना के समर्थन में यह बोलीं सुप्रिया

उधर, बीजेपी की साइना एनसी ने वीडियो मेसेज जारी कर कहा, ”समय आ गया है कि हम स्टीरियो टाइप से लड़ें. जो महिलाएं फिल्म, फैशन या किसी अन्य पेशे से आती हैं वह सावर्जनिक जीवन से सक्रिय रूप से क्यों नहीं जुड़ सकतीं? यह अपने देश के प्रति कुछ अच्छा करने की भावना है जिस वजह से कंगना रनौत ने बीजेपी से जुड़ना पसंद किया है.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

[adsforwp id="47"]