Home » Uncategorized » ‘अगले साल जनवरी या फरवरी में कांग्रेस का ये बड़ा नेता भाजपा में होगा शामिल’, असम के CM सरमा का बड़ा दावा….

‘अगले साल जनवरी या फरवरी में कांग्रेस का ये बड़ा नेता भाजपा में होगा शामिल’, असम के CM सरमा का बड़ा दावा….

तेजपुर: चुनावी माहौल के बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि राज्य कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा अगले साल की शुरुआत में भगवा पार्टी में शामिल होंगे। हालांकि, बोरा ने मंगलवार को सीएम के दावे को खारिज कर दिया और कहा कि सरमा वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ‘माइंड गेम’ खेल रहे हैं। सरमा ने सबसे पुरानी पार्टी को भाजपा को ‘फिक्स्ड डिपॉजिट’ करार दिया, जिससे वह जरूरत पड़ने पर सदस्यों को अपनी ओर कर लेते है।

2025 तक भूपेन बोरा भाजपा में होंगे शामिल

सोमवार शाम पार्टी के सोनितपुर निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार रंजीत दत्ता के आवास पर सरमा ने पत्रकारों से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘मैं कह सकता हूं कि जनवरी-फरवरी 2025 तक भूपेन बोरा भाजपा में शामिल हो जाएंगे। मैंने उनके लिए दो निर्वाचन क्षेत्र तैयार रखे हैं, हालांकि अभी उनका नाम नहीं बताऊंगा।’ सरमा ने विपक्षी कांग्रेस को भाजपा की ‘फिक्स्ड डिपॉजिट’ करार देते हुए दावा किया कि ‘जब भी जरूरत होती है, हम उन्हें ले आते हैं।’

‘कांग्रेस को वोट देना मतलब राहुल गांधी को वोट देना’

भाजपा नेता ने तंज कसते हुए कहा कि कुछ ‘नीले खून वाले’ लोगों को छोड़कर, बाकी सभी हमारे हैं। सरमा ने कहा कि कांग्रेस को वोट देने का मतलब राहुल गांधी को वोट देना है और बीजेपी को वोट देने का मतलब मोदी को वोट देना है। सीएम ने दावा किया, ‘जो लोग मोदी से प्यार करते हैं और भारत को ‘विश्व गुरु’ बनाना चाहते हैं, वे बीजेपी को वोट देंगे।राहुल गांधी का खुद का भविष्य अंधकारमय है, उनके अनुयायियों का भविष्य और भी अंधकारमय है। उन्होंने यह भी दावा किया कि अगर वह उन्हें फोन करें तो सोनितपुर में कांग्रेस उम्मीदवार भी भगवा पार्टी में शामिल हो जाएंगे।

भाजपा को बताया ‘फिक्स्ड डिपॉजिट’

सरमा ने कहा कि जो यहां चुनाव लड़ रहा है, अगर मैं बुलाऊं तो वह तुरंत हमारे साथ जुड़ जाएगा, लेकिन मैं चुनाव के बाद फोन करूंगा। हम नहीं चाहते कि वे नामांकन वापस लें क्योंकि हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को लोगों का समर्थन दिखाना है। सरमा ने कहा कि हनुमान ने अपना सीना चीरकर अपना प्यार दिखाया। कलयुग में हमें वोटों के जरिए प्यार दिखाना होगा।

‘माइंड गेम’ खेल रहे सरमा- बोहरा ने क्या कहा?

मंगलवार को जोरहाट में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, असम कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने सीएम के दावे को खारिज किया। उन्होंने कहा कि सरमा वास्तविक मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए ‘माइंड गेम’ खेल रहे हैं।

बोरा ने असम के सीएम से सवाल किया कि ‘मैं पूछना चाहता हूं कि मुझे भाजपा में क्यों शामिल होना चाहिए? अगर मैं शामिल होता हूं, तो क्या वर्षों से अनुसूचित जनजाति का दर्जा मांग रहे छह समुदायों को यह मिलेगा? क्या नई नौकरियां पैदा होंगी? क्या भूमिहीन स्वदेशी परिवारों को भूमि अधिकार मिलेगा?’

माइंड गेम के जाल में नहीं फंसेगी कांग्रेस

राज्य कांग्रेस प्रमुख ने कहा, ‘मुख्यमंत्री माइंड गेम खेल रहे हैं। जब भी हम ज्वलंत मुद्दों के बारे में बात करते हैं, तो वह ध्यान भटकाने की कोशिश करते हैं क्योंकि उनके पास कोई समाधान नहीं है। लेकिन कांग्रेस इस तरह के माइंड गेम के जाल में नहीं फंसेगी। कांग्रेस ने मौजूदा विधायक दत्ता के खिलाफ राज्य पार्टी महासचिव प्रेमलाल गंजू को मैदान में उतारा है, जो पूर्व राज्य मंत्री और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। इस सीट पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

[adsforwp id="47"]