Home » Uncategorized » Himachal News: सुधीर शर्मा ने सुखविंदर सुक्खू को बताया कांग्रेस का आखिरी CM, बोले- ‘उनकी प्रतिमा हिमाचल.

Himachal News: सुधीर शर्मा ने सुखविंदर सुक्खू को बताया कांग्रेस का आखिरी CM, बोले- ‘उनकी प्रतिमा हिमाचल.

. सुधीर शर्मा लगातार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर कर रहे जुबानी जुबानी हमला।

. सीएम सुक्खू की प्रतिमा भी हिमाचल निर्माता और प्रदेश के डॉ. यशवंत सिंह परमार के साथ स्थापित होनी चाहिए. और प्रतिमा के नीचे लिख देना चाहिए कांग्रेस के आखिरी मुख्यमंत्री।

Himachal Pradesh News Today : हिमाचल प्रदेश की सियासत में प्रतिमा स्थापित करने की क्या अहमियत है, इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपने पिता वीरभद्र सिंह की प्रतिमा स्थापित न होने की वजह से इस्तीफे की पेशकश कर दी थी. इसके बाद हिमाचल प्रदेश की राजनीति में प्रतिमा स्थापना को लेकर एक अलग ही राजनीतिक रंग देखने को मिला. शनिवार (23 मार्च) को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए सुधीर शर्मा ने प्रतिमा स्थापित करने की इस सियासी जंग में एक नई ही बात जोड़ दी है.

सुधीर शर्मा का सीएम सुक्खू पर तंज
चंडीगढ़ में बीजेपी नेता राजिंदर राणा के घर पर कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन में सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तंज किया. सुधीर शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की प्रतिमा भी हिमाचल निर्माता और प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार के साथ स्थापित होनी चाहिए. डॉ. यशवंत सिंह परमार हिमाचल प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री हैं और सुखविंदर सिंह सुक्खू की प्रतिमा के नीचे कांग्रेस के आखिरी मुख्यमंत्री लिख देना चाहिए.

 

सुधीर शर्मा का आजीवन बीजेपी में रहने का वादा
धर्मशाला के पूर्व विधायक सुधीर शर्मा कांग्रेस सरकार में सिर्फ अकेले ऐसे विधायक थे, जो वीरभद्र सरकार में कैबिनेट में तो मंत्री रहे, लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार में उन्हें जगह नहीं मिली. सुधीर शर्मा कांग्रेस में रहते हुए भी खुले मंच से सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के फैसलों की खुलकर मुखालिफत करते रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी सुधीर शर्मा लगातार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर लगातार जुबानी हमला बोलते रहे हैं. इसलिए अब सुधीर शर्मा कांग्रेस छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं. सुधीर शर्मा बीजेपी में शामिल होने के बाद सीएम सुक्खू के खिलाफ जमकर जुबानी हमला बोल रहे हैं. शनिवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद शिमला पहुंचकर सुधीर शर्मा ने आजीवन बीजेपी में ही रहने की बात कही थी. उन्होंने मीडिया के साथ बातचीत के दौरान यह भी कहा कि सरकार पूरी तरह विफल है और आम जनता सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार से त्रस्त हो चुकी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

[adsforwp id="47"]