Home » Uncategorized » देव बृजेश्वर क्रिकेट कप टूर्नामेंट का हुआ आगाज़….

देव बृजेश्वर क्रिकेट कप टूर्नामेंट का हुआ आगाज़….

सोलन : देव बृजेश्वर क्रिकेट कप टूर्नामेंट का 17 मार्च से शुभारंभ हो गया है। यह क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन विवेकांनद आजाद युवा मंडल बोहली द्वारा किया जा रहा है। वहीं इस प्रतियोगिता के शुभारंभ में मुख्यतिथि बघाट बैंक के प्रबंधक अजय ठाकुर रहे। इस दौरान क्रिकेट कमेटी को अजय ठाकुर ने 11000 राशि देने की घोषणा की। वहीं इस दौरान उन्होंने कहा कि नशे को रोकने के लिए युवाओं को अनेकों कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। वही कई युवा भी इस दिशा में अहम भागीदारी निभा रहे है। उन्होंने कहा कि युवाओं में खेलों के प्रति रुचि उन्हें नशे से दूर रखने में सहायक होती है। ऐसे में युवाओं को चाहिए कि वह अपने अंदर खेलों के प्रति लगाव पैदा करते हुए किसी भी खेल का हिस्सा बने, क्योंकि आजकल की नौजवान पीढ़ी नशे की लत में पड़ती जा रही है, जो आने वाले समय में बहुत ही घातक सिद्ध हो सकती है। आपको बता दें कि इस प्रतियोगिता के फाइनल में विजेता टीम को 31हजार ट्रॉफ़ी वह उपविजेता टीम को 21,000 ट्रॉफी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *