Home » Uncategorized » अमिताभ बच्चन की अचानक बिगड़ी तबीयत: कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती, हुई एंजियोप्लास्टी सर्जरी…

अमिताभ बच्चन की अचानक बिगड़ी तबीयत: कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती, हुई एंजियोप्लास्टी सर्जरी…

Amitabh Bachchan Hospitalised: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से जुड़ी हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. उनकी अचानक तबियत खराब हो गई है और उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया है. उनकी तबियत में क्या खराबी आई है, अभी इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है. हमारे पास इस संबंध में कोई भी अपडेट आता है तो आपको अवगत कराते हैं. खबरों की माने तो 81 साल के अभिनेता अमिताभ बच्चन के कंधे में तकलीफ हो रही थी, जिसकी वजह से शुक्रवार सुबह 6 उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया.

अमिताभ ने शेयर किया पोस्ट

बिजी शेड्यूल के कारण अमिताभ की सेहत पर काफी असर पड़ा। हालांकि, अब अमिताभ की हालात में सुधार हैं, लेकिन अभी भी वे अस्पताल में भर्ती हैं। इसी बीच अमिताभ ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा, आपका हमेशा आभार। इस ट्वीट से अंदाजा लगाया जा रहा है कि अपनी सफल सर्जरी के लिए अमिताभ ने अपने शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा किया है। इससे पहले भी अमिताभ को कई बार अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। कई बार उन्हें शूटिंग के दौरान चोट लगने की वजह से, तो कई बार उनकी सेहत के कारण एडमिट किया गया। साल 2018 में आई फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में एक्शन सीन करते समय भी उन्हें गंभीर चोट लगी थी। उन्होंने बाॅडी डबल की जगह खुद इस सीन को करने की इच्छा रखी थी।

कई बार चोटिल हो चुके हैं अमिताभ

साल 2022 में कौन बनेगा करोड़पति 14 की शूटिंग करते समय भी अमिताभ चोटिल हो गए थे। उनके पैर की नस एक मैटल के टुकड़े से कट गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। साल 2020 में बिग बी कोविड से संक्रमित हो गए थे। साल 2022 में वे दूसरी बार कोविड पाॅजिटिव हो गए थे, जिसके बाद वे दो महीने तक हाॅस्पिटल में एडमिट थे। कुली फिल्म का किस्सा तो सभी जानते हैं। फिल्म की सेट पर एक्शन सीन के दौरान मार्शल आर्ट् पुनीत इस्सर ने उन्हें पेट में जोरदार मुक्का मार दिया था। इसके बाद उनकी हालत काफी गंभीर हो गई। अमिताभ की इमरजेंसी सर्जरी की गई, जिससे उनकी हालत में सुधार हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *