Home » Uncategorized » राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी चारों लोकसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव, रूमित ठाकुर हमीरपुर से लड़ेंगे

राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी चारों लोकसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव, रूमित ठाकुर हमीरपुर से लड़ेंगे

सोलन: राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर हमीरपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी की संसदीय कमेटी ने शुक्रवार को उनके नाम की घोषणा की। इस दौरान बिलासपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और मिठाई बांटी। बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी प्रदेशाध्यक्ष जयपाल चंदेल ने कहा कि पार्टी की संसदीय कमेटी ने यह निर्णय लिया है। इसके अलावा हिमाचल की अन्य तीन सीटों पर भी पार्टी चुनाव लड़ेगी। इन सीटों पर एक हफ्ते के अंदर उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी की जाएगी। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आशुतोष शर्मा ने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं ने रूमित सिंह ठाकुर से इस बारे में पहले बात की थी और उनसे आग्रह किया कि वह इस सीट से चुनाव लड़ें। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि जो समर्थन 2021 के आंदोलन में रूमित सिंह को दिया था, वही समर्थन एक बार फिर उन्हें दें, ताकि वह लोगों के हकों के लिए लड़ाई संसद में लड़ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *