Home » Uncategorized » Himachal News Live Update: शांता कुमार ने बांधे अनुराग ठाकुर की तारीफों के पुल

Himachal News Live Update: शांता कुमार ने बांधे अनुराग ठाकुर की तारीफों के पुल

.शांता कुमार ने की अनुराग ठाकुर की तारीफ, CAA पर विपक्ष के विरोध को बताया दुर्भाग्य की बात

शिमला: हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं. इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने हमीरपुर संसदीय सीट से उम्मीदवार एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की तारीफ की. शांता कुमार ने कहा कि मुझे खुशी है कि हिमाचल के एक युवा अनुराग ठाकुर इस छोटी सी आयु में केंद्रीय मंत्रिमंडल में सराहनीय काम कर रहे हैं. उन्होंने इसके लिए पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल को इसके लिए बधाई दी. शांता कुमार ने कहा कि हमीरपुर की जनता को इस प्रकार के शानदार काम करने वाले योग्य सांसद को निर्विरोध संसद में भेज कर सम्मानित करना चाहिए. पूरे देश को पता लगेगा कि हिमाचल काम का सम्मान करता है.

शांता कुमार ने कहा कि दुर्भाग्य से आज भारत के लोकतंत्र में स्वस्थ विपक्ष का अभाव है. यहां विपक्ष केवल विरोध के लिए विरोध करता है. उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने एक अत्यन्त महत्वपूर्ण नागरिकता कानून लागू किया है. उसका विरोध अत्यन्त दुर्भाग्य की बात है. भारत में पिछले कई सालों से पड़ौसी देशों से हिन्दू, सिख, ईसाई, जैन और बौद्ध प्रताड़ित हो रहे थे. कठिन परिस्थितियों से विवश होकर पीड़ित लोग अपनी घर संपत्ति छोड़ कर भारत में आए हैं. ये सिर्फ उन लोगों को नागरिकता देने का कानून है.

शांता कुमार ने कहा कि इन्हीं देशों से कुछ और लोग भी गैर कानूनी तरीके से घुसपैठ करके भारत में आये हैं. विदेशियों के इशारे पर भारत के खिलाफ कार्रवाई करते रहते हैं. उन्हें भी नागरिकता देने की बात करना मूर्खता की बात है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *