Home » Uncategorized » सरिया और अन्य सामान चोरी करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

सरिया और अन्य सामान चोरी करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

सोलन: सोलन पुलिस ने सरिया और अन्य सामान चोरी करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जाबली  निवासी तुलसी राम  ने पुलिस थाना धर्मपुर में शिकायत दी थी कि वह बड़ोग में बतौर सुपरवाइजर काम करवा रहे हैं।  31 जनवरी से 2 फरवरी के बीच से इनके स्टोर से कोई शख्स 130 किलो सरिया, एक इलेक्ट्रिक आरा व पांच लीटर पेट्रोल चोरी करके ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पुलिस थाना धर्मपुर में एफआईआर दर्ज की। मामले की जांच के दौरान आरोपी सुनील कुमार पुत्र जयपाल निवासी व दीपक कुमार पुत्र धनीराम निवासी  कुमारहटटी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों की पुलिस रिमांड हासिल करके गहनता से पुछताछ जारी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12