Home » Uncategorized » सीएम सुक्खू पर बागी राणा का हमला, बोले- कायरों की तरह लड़ाइयां नहीं जीती जाती…

सीएम सुक्खू पर बागी राणा का हमला, बोले- कायरों की तरह लड़ाइयां नहीं जीती जाती…

सोलन: हिमाचल की सरकार में आया उबाल अब तक शांत नहीं हो रहा है.कांग्रेस के बागी लगातार सीएम पर निशाना साधे हुए हैं. बागी विधायक सोशल मीडिया के जरिए सरकार के प्रति रोष व्यक्त कर रहे है. बागी सुधीर शर्मा के बाद राजेंद्र राणा ने फेसबुक अकाउंट के जरिए सक्रिय हो गए हैं। हाल ही में हिमाचल सरकार गिराने के षड्यंत्र में बागी विधायक के पिता और इंडिपेंडेंट MLA पर FIR के बाद राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री सुखिवंदर सुक्खू पर हमला बोला है. उन्होंने अपने फेसबुक पर लिखा, “कायरों की तरह पीछे से वार करके लड़ाइयां नहीं जीती जातीं. असली योद्धा सामने आकर लड़ते हैं. उन्होंने कायर, बुजदिल, फरेब और शहंशाह जैसे शब्द इस्तेमाल किए हैं”उन्होनें आगे लिखा है कि कायर छिपकर वार करते हैं। इतिहास साक्षी है कि असली योद्धा फ्रंटलाइन पर आकर लड़ते हैं और सामने से ललकार कर वार करते हैं जबकि  कायर व बुजदिल झूठ और फरेब का सहारा लेते हैं लेकिन जंग में उनके पांव उखड़ते देर नहीं लगती. डरा धमकाकर और झूठे मुकदमे दर्ज करवा कर कोई भी शहंशाह अपनी कुर्सी महफूज नहीं रख सकता। जो मुकदमे दर्ज करवा रहे हैं और जो मुकदमे दर्ज कर रहे हैं, वक्त उनसे भी हिसाब लेगा। विधायकों का कारोबार रोकना और मित्रों को लूट की छूट देना क्या यही व्यवस्था परिवर्तन है।

लगातार बोल रहे हमले
बता दें कि हिमाचल कांग्रेस के छह बागी पूर्व विधायकों सहित तीन अन्य निर्दलीय विधायक चंडीगढ़ के ललित होटल में बीते एक सप्ताह से ठहरे हुए हैं. यहां से ये फेसबुक से लगातार हमले बोल रहे हैं.दरअसल, पिछले कल सरकार ने चैतन्य शर्मा के रिटायर IAS पिता राकेश शर्मा और हमीरपुर से निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा पर FIR की है. इस पर कांग्रेस के बागी विधायक राणा भड़क गए हैं.बता दें कि हिमाचल कांग्रेस के छह बागी पूर्व विधायकों सहित तीन अन्य निर्दलीय विधायक चंडीगढ़ के ललित होटल में बीते एक सप्ताह से ठहरे हुए हैं. यहां से ये फेसबुक से लगातार हमले बोल रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]