सोलन: ग्राम पंचायत अनहेच के धरोल शिव मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। जानकारी देते हुए शिव मंदिर कमेटी के प्रधान दिनेश ठाकुर ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। शुक्रवार 8 मार्च को फलाहार भण्डारा प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक चलेगा। वहीं शनिवार 9 मार्च 2024 को भंडारा दोपहर 1 बजे से सायं 6 बजे तक चलेगा।





