Home » Uncategorized » AIIMS बिलासपुर के ऑप्रेशन थिएटर में महिला कर्मी से छेड़छाड़, डाॅक्टर के खिलाफ मामला दर्ज….

AIIMS बिलासपुर के ऑप्रेशन थिएटर में महिला कर्मी से छेड़छाड़, डाॅक्टर के खिलाफ मामला दर्ज….

बिलासपुर: एम्स बिलासपुर में एनैस्थीसिया विभाग के सीनियर रैजीडैंट डाॅक्टर पर ऑप्रेशन थिएटर के अंदर महिला कर्मी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है। पुलिस ने एम्स प्रबंधन की शिकायत पर डाॅक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एम्स संस्थान में कुछ माह पहले भी यौन उत्पीड़न से संबंधित मामला सामने आया था, जिसमें महिला सुरक्षा कर्मी ने एम्स सिक्योरिटी में तैनात एक पर्यवेक्षक कर्मचारी पर यौन संबंध बनाने के प्रति शारीरिक व मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे। अगर हम इस मामले की बात करें तो एम्स प्रबंधन ने स्वयं आरोपी डाॅक्टर के विरुद्ध महिला पुलिस थाना बिलासपुर में मामला दर्ज करवाया है। आरोपी डाॅक्टर नौकरी छोड़कर फरार हो चुका है। एम्स प्रबंधन ने शिकायत दर्ज करवाई है कि महिला कर्मी 20 फरवरी, 2024 को जब ऑप्रेशन थिएटर में अपनी ड्यूटी कर रही थी तो एनैस्थीसिया विभाग के सीनियर रैजीडैंट डाॅक्टर ने इसके शरीर के अंगों को गलत नीयत से छुआ और इसके साथ अश्लील हरकतें की हैं। इस संदर्भ में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामला आईपीसी की धारा 354, 509 के तहत महिला थाना बिलासपुर में दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12