Home » Uncategorized » विधानसभा सत्र के सातवें दिन भर्तियों को लेकर गर्माया पक्ष विपक्ष…..

विधानसभा सत्र के सातवें दिन भर्तियों को लेकर गर्माया पक्ष विपक्ष…..

शिमला: हिमाचाल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र शुरू हो गया है. प्वाइंट ऑफ ऑर्डर के तहत भर्तियों को लेकर सदन में पक्ष और विपक्ष गर्माया हुआ है. दोनों पक्षों के बीच गहमा-गहमी का माहौल बना हुआ है.

विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानसभा के बाहर किया प्रदर्शन 
वहीं, हिमाचल प्रदेश भाजपा के विधायकों ने विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानसभा के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया. नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में BJP विधायक हाथ में कांग्रेस की 10 गारंटियों की लिखीं तख्तियां लेकर विधानसभा पहुंचे. इस दौरान उन्होंने सुक्खू सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की.

सरकार के दोनों बजट को लेकर कहा…
इतना ही नहीं, विपक्ष ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दोस्तों पर लूट मचाने के आरोप लगाए. इसके अलावा BJP विधायकों ने सरकार के पहले बजट को झूठ की गारंटी और दूसरे बजट को लूट की गारंटी वाला बताया. वहीं, जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दो बजट पेश कर चुके हैं, लेकिन दोनों बजट में कोई भी गारंटी पूरी किए जाने का जिक्र नहीं किया गया.

सीएम के करीबी और चुनिंदा लोग तबाह कर रहे इंडस्ट्री 
उन्होंने कहा कि आज तक किसी भी मुख्यमंत्री ने विधानसभा के अंदर इतने झूठे वादे नहीं किए, जैसे सीएम सुक्खू ने किए हैं, इसलिए भाजपा विधायक दल प्रदेशवासियों का ध्यान आकर्षित करना चाहता है. जयराम ठाकुर ने कहा कि सीएम के करीबी और चुनिंदा लोग सारी इंडस्ट्री को तबाह कर चुके हैं. उद्योग हिमाचल से अपना कारोबार समेट चुके हैं. हिमाचल प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *