Home » Uncategorized » अब राशन डिपुओं में नामी कंपनी की चाय, दंत मंजन समेत 21 उत्पाद भी मिलेंगे

अब राशन डिपुओं में नामी कंपनी की चाय, दंत मंजन समेत 21 उत्पाद भी मिलेंगे

शिमला: हिमाचल प्रदेश के लाखों राशनकार्ड उपभोक्ताओं को मार्च से नामी कंपनियों के उत्पाद राशन की सस्ती दुकानों (डिपुओं) में उपलब्ध होंगे। चाय से लेकर दंत मंजन तक 21 उत्पाद उपभोक्ताओं को बाजार से 10 फीसदी तक सस्ते मिलेंगे। पाॅस मशीनों में इन उत्पादों के दाम लोड कर दिए गए हैं। गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल), गरीबी रेखा से ऊपर (एपील) और टैक्स भरने वाले सभी राशनकार्ड उपभोक्ताओं को इन उत्पादों पर एक बराबर उपदान मिलेगा। हिमाचल प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाई काॅर्पोरेशन ने 2100 डिपुओं की पाॅस मशीनों में रेट लिस्ट को लोड कर दिया है। इस प्रकार की व्यवस्था पहली बार की जा रही है। इससे पहले किसी भी कंपनी के उत्पादों को डिपुओं के माध्यम से सस्ती दरों पर नहीं बेचा गया है। डिपुओं में इनमें से कुछ उत्पादों पर आठ फीसदी तो चाय पर दस फीसदी की सब्सिडी रहेगी। हिमाचल प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाई काॅर्पोरेशन के महाप्रबंधक राजेश्वर गोयल ने बताया कि दाम लोड कर दिए गए हैं। अब इन्हें ऑनलाइन कर दिया जाएगा। ये 21 उत्पाद राशनकार्ड धारकों को बाजार मूल्यों से सस्ते मिलेंगे।

ये उत्पाद मिलेंगे डिपुओं में
च्यवनप्राश, लाल दंत मंजन, ओडोमॉस, शहद, हाजमोला जार, हनीटस कफ ड्रॉप जिंजर जार, हनीटस कफ ड्रॉप हनी ऑरेंज जार, रेड पेस्ट, ओडोपिक स्कोरिंग बार, आंवला हेयर आयल, हाजमोला रेज बॉटल जार, रेड पेस्ट सेनिफ्रेस, बादाम हेयर आयल, सरसों आंवला हेयर आयल, बबूल टूथ पेस्ट और चाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *