Home » Uncategorized » उत्तर प्रदेश से समझौते के बाद अयोध्याधाम के लिए चलेंगी बसें, अब काउंटर साइन का इंतजार

उत्तर प्रदेश से समझौते के बाद अयोध्याधाम के लिए चलेंगी बसें, अब काउंटर साइन का इंतजार

मंडी : लोगों को श्रीरामलला के दर्शन कराने के लिए हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के तय किए गए छह रूट अब उत्तर प्रदेश के साथ अंतरराज्यीय समझौते के बाद ही शुरू होंगे। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस समझौते की शर्त परिवहन विभाग के समक्ष रखी है। अब सरकार जल्द उत्तर प्रदेश सरकार के साथ यह समझौता करेगी। इसके तहत उत्तर प्रदेश परिवहन निगम भी अपने रूट हिमाचल में चला सकेगा।

प्रदेश सरकार ने दी अनुमति

अयोध्याजी के लिए लोगों को सीधी बस सुविधा देने के लिए शिमला, ऊना, नालागढ़, मनाली, हमीरपुर, धर्मशाला डिपो से बसें चलाने को प्रदेश सरकार ने स्वीकृति दी है। इसमें मनाली से अयोध्याजी तक की 1181 किलोमीटर की दूरी के रूट भी शामिल हैं। सरकार ने इसके लिए फाइल व अधिकारियों की टीम उत्तर प्रदेश भेजी थी, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार ने अंतरराज्यीय समझौते की शर्त निगम के समक्ष रख दी है। इस शर्त को बिना पूरे किए निगम बसें अयोध्याजी नहीं भेज पाएगा। निगम जल्द इस समझौते को पूरा करने की तैयारी कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *