Home » Uncategorized » मंत्री विक्रमादित्य के सामने छलका मल्टी टास्क वर्करों का दर्द, बोले मनरेगा से कम दिहाड़ी, कौन देगा हमें लड़की….

मंत्री विक्रमादित्य के सामने छलका मल्टी टास्क वर्करों का दर्द, बोले मनरेगा से कम दिहाड़ी, कौन देगा हमें लड़की….

शिमला: लोक निर्माण विभाग में कार्यरत मल्टी टास्क वर्करों ने मांगों को लेकर बजट सत्र के दूसरे दिन वीरवार को विधानसभा के समीप चौड़ा मैदान में प्रदर्शन किया। वेतन बढ़ाने और उन्हें स्थायी करने की मांग उठाई। लोक निर्माण विभाग में कार्यरत मल्टी टास्क वर्करों ने मांगों को लेकर विस बजट सत्र के दूसरे दिन वीरवार को विधानसभा के समीप चौड़ा मैदान में प्रदर्शन किया। वेतन बढ़ाने और उन्हें स्थायी करने की मांग उठाई। इस दौरान लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी उनसे मुलाकात कर मांगों को पूरा
करने का आश्वासन दिया। लोक निर्माण विभाग में कार्यरत इन कर्मचारियों का कहना है कि वे पूरे 8 घंटे काम करते हैं, लेकिन उन्हें केवल 4500 रुपये प्रति माह मिलते हैं। उनका कहना है कि इससे उनका परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो रहा है।

इस दौरान एक कर्मचारी ने कहा कि हमें नौकरी के लिए 25-25 किमी दूर जाना पड़ता है। खुद लगा लो हिसाब 150 रुपये में क्या होगा। मनरेगा वालों को भी 250 रुपये दिहाड़ी मिलती है, हमें 150 रुपये मिलती है। यह क्या अन्याय है आप खुद ही देखो,सर घर वालों के लिए हम बोझ बन गए है। मेरी उम्र 29 साल हो गई है। आगे शादी भी होनी है। ऐसे में कौन हमे लड़की देगा। लोक निर्माण विभाग में कार्यरत मल्टी टास्क वर्करों की दैनिक वेतन भोगी बनाने की मुख्य मांग है। उनके मुताबिक मल्टी टास्क वर्कर 150 रुपये प्रतिदिन के वेतन पर काम करते हैं। सरकार उन्हें मासिक 4,500 रुपये दे रही है। इससे पहले शीतकालीन सत्र के दौरान भी कर्मचारियों ने धर्मशाला में मुख्यमंत्री के सामने अपनी बात रखी थी, लेकिन समस्या का कोई हल नहीं निकला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *