Home » Uncategorized » दिल्ली में 12 मार्च तक धारा 144 लागू, किसान आंदोलन को देखते हुए फैसला…

दिल्ली में 12 मार्च तक धारा 144 लागू, किसान आंदोलन को देखते हुए फैसला…

  • किसान आंदोलन को देखते हुए प्रशासन ने सेक्शन 144 को किया लागू
  • इस दौरान सार्वजनिक सभा करने, एक जगह 5 लोगों के एकत्र होने पर पूरी तरह रोक लगेगी

दिल्ली : किसान आंदोलन को देखते हुए राजधानी दिल्ली की सीमाओं को बंद किया जा रहा है। इसके अलावा किसानों की दिल्ली में एंट्री रोकने के लिए सीमा पर पुलिसबल तैनात हैं। दूसरी तरफ किसानों के आंदोलन के देखते हुए पूरी दिल्ली में 12 मार्च तक के लिए धारा 144 लगा दी गई है। इस दौरान एक जगह लोगों की भीड़ रोकने का मकसद होता है। आइए जानते हैं धारा 144 कब लगती और इसमें क्या-क्या पाबंदियां होती हैं। दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने राजधानी में धारा 144 लगाने का आदेश दिया है।

कब लगाई जाती है धारा 144?

सीआरपीसी की धारा 144 शांति कायम करने या किसी आपात स्थिति से बचने के लिए लगाई जाती है। किसी इलाके में सुरक्षा संबंधी खतरा या अन्य किसी कानूनी मुश्किल को रोकने के लिए ये धारा लगाई जाती है। धारा-144 जहां लगती है, उस इलाके में पांच या उससे ज्यादा आदमी एक साथ जमा नहीं हो सकते हैं।
  1. कैसे लगती है धारा 144?
    धारा 144 लागू करने के लिए इलाके के जिलाधिकारी या पुलिस कमिश्नर द्वारा एक नोटिफिकेशन जारी किया जाता है। धारा 144 लागू होने के बाद इंटरनेट सेवाओं को भी आम पहुंच से ठप किया जा सकता है। यह धारा लागू होने के बाद उस इलाके में हथियारों के ले जाने पर भी पाबंदी होती है।
  2. धारा 144 में क्या-क्या पाबंदी लग जाती है?
    धारा 144 लागू होने के बाद सड़कों पर सभा, विरोध प्रदर्शन, रैली, पब्लिक मीटिंग करने पर रोक लग जाती है। इसके अलावा ट्रैक्टर और ट्रॉली की एंट्री पर रोक लगाई जाती है। किसी भी प्रकार की ज्वलनशील पदार्थ को ले जाने पर बैन रहता है। राज्य की सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी जाती है। लाउड स्पीकर के इस्तेमाल पर रोक लग जाती है।
  3. कब तक लग सकती है धारा-144?
    धारा-144 को 2 महीने से ज्यादा समय तक नहीं लगाया जा सकता है। अगर राज्य सरकार को लगता है कि लोगों की जान को खतरा है या फिर किसी दंगे को टालने के लिए इसकी जरूरत है तो इसकी अवधि को बढ़ाया जा सकता है। लेकिन इस स्थिति में भी धारा-144 लगने की शुरुआती तारीख से छह महीने से ज्यादा समय तक इसे नहीं लगाया जा सकता है।
  4. दिल्ली में कबतक रहेगी धारा 144?
    दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने राज्य में धारा 144 लगाने का आदेश जारी किया है। अभी 12 मार्च 2024 तक के लिए धारा 144 लगाई गई है। गौरतलब है कि किसानों के आंदोलन को देखते हुए प्रशासन ने ऐहतियाती तौर पर धारा 144 लगाने का ऐलान किया है।
  5. क्या दिल्ली में बंद रहेंगे स्कूल?
    हालांकि, राज्य सरकार ने या दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने इस बारे में कोई आदेश जारी नहीं किया है। इसके बारे में अंतिम फैसला राज्य सरकार का होता है।

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए किसान पंजाब और हरियाणा से निकल गए हैं। बताया जा रहा है कि किसान अपने साथ 6 महीने तक के लिए राशन पानी लेकर निकले हैं। किसान आंदोलन के कारण हजारों किसानों को दिल्ली पहुंचने की संभावना है। ऐसे में दिल्ली पुलिस राजधानी की सीमाओं को सील करने की तैयारी कर चुकी है। दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर पर कंक्रीट से रोड को बंद किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12