Home » Uncategorized » सुक्खू की सरकार का भी नहीं चला जादू, हिमाचल की चारों सीटें BJP के खाते में दिख रही है जाती….

सुक्खू की सरकार का भी नहीं चला जादू, हिमाचल की चारों सीटें BJP के खाते में दिख रही है जाती….

शिमला: आज हुए चुनाव तो किसकी बनेगी सरकार? इसी सवाल को लेकर एक सर्वे किया गया है. इस सर्वे के जरिए देश का मिजाज जानने की कोशिश करते हुए जनता की नब्ज पर हाथ रखने की कोशिश की है. सर्वे के जो नतीजे सामने आ रहे हैं वो बीजेपी के लिए खुशखबरी लेकर आए हैं तो दूसरी तरफ कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की टेंशन बढ़ा रहे हैं. सर्वे में हिमाचल की बात करें तो अगर आज लोकसभा चुनाव हुए होते हैं तो हिमाचल प्रदेश की सत्ता पर काबिज होने के बावजूद भी कांग्रेस राज्य की एक भी सीट हासिल नही कर पाएगी. सर्वे में बीजेपी को सभी चार सीटें मिलती दिख रही हैं.

कांग्रेस के मुकाबले बीजेपी का मत प्रतिशत हुआ दोगुना

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की चार सीटें हैं और 2019 के लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी ने राज्य की सभी लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी. गौर करने वाली बात ये है कि तब राज्य की सत्ता पर बीजेपी काबिज थी जिसका फायदा चुनाव में भी मिला था. वहीं इसके विपरीत, इस बार सत्ता पर कांग्रेस काबिज है और उसे एक भी सीट मिलती नहीं दिख रही है. आपको बता दें कि हमेशा की तरह हमने देशव्यापी सर्वे किया है. यह सर्वे 15 दिसंबर 2023 से 28 जनवरी 2024 तक यानी करीब डेढ महीने तक किया गया. इसमें सभी राज्यों की सभी लोकसभा सीटों को शामिल किया गया. 35 हजार 801 मतदाताओं से हमने सीधी बातचीत की, यानी सीधे उनका ओपनियन जाना. डाटा ट्रैकर से 1 लाख 13 हजार 81 मतदाताओं की राय ली गई. हमारे इस सर्वे का कुल सैंपल साइज 1 लाख 49 हजार से ज्यादा है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *