Home » Uncategorized » कलाकारों ने ग्राम पंचायत चमदार तथा दिग्गल में लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में किया जागरूक….

कलाकारों ने ग्राम पंचायत चमदार तथा दिग्गल में लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में किया जागरूक….

सोलन: सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सौजन्य से ज़िला सोलन के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में सांस्कृतिक दलों द्वारा लोगों को सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है। शिव शक्ति कला मंच कुनिहार के कलाकारों द्वारा आज नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चमदार तथा ग्राम पंचायत दिग्गल में लोगों को गीत संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार की जन कल्याण्कारी योजनाओं, नीतियों व कार्यक्रमों के बारे में जागरूक किया गया। कलाकारों ने लोगों को अवगत करवाया कि प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए निवेशकों को बेहतर माहौल और सुविधाएं प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा सकारात्मक कदम उठाए जा रहे है। लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा मुख्यमंत्री लघु दुकानदार कल्याण योजना-2023 को स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के तहत 50 हजार रुपए तक के ऋण पर उद्यमियों को 50 प्रतिशत ब्याज उपदान प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिक्षित युवाओं को स्वरोज़गार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा 680 करोड़ रुपए की राजीव गांधी स्वरोज़गार स्टार्ट-अप योजना आरम्भ की गई है। योजना के तहत युवाओं को ई-टैक्सी क्रय पर 50 प्रतिशत तक का उपदान दिया जा रहा है। कलाकारों ने लोगों से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत चमदार के प्रधान कर्म चंद, ग्राम पंचायत दिग्गल के प्रधान पवन कौशल, ग्राम पंचायत दिग्गल के उप प्रधान सुखन लाल, वार्ड सदस्य चमदार लता देवी तथा रामानंद, महिला मण्डल प्रधान करुणा शर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सोमा देवी तथा फूला देवी, नेहरू युवक मण्डल के प्रधान बलवीर ठाकुर, सचिव धर्मेंद कुमार सहित ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *