Home » Uncategorized » Himachal Snowfall: 4 नैशनल हाइवे समेत 500 से ज्यादा सड़कें बंद…

Himachal Snowfall: 4 नैशनल हाइवे समेत 500 से ज्यादा सड़कें बंद…

  • हिमाचल प्रदेश में दो दिनों से लगातार भारी बर्फबारी
  • रविवार को भी कई स्थानों पर भारी बर्फबारी का अनुमान
  • भारी बर्फबारी के साथ तूफान का येलो अलर्ट जारी

शिमला: हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में लगातार कई दिनों तक हुई मध्यम से भारी बर्फबारी हुई। इसके बाद राज्य में चार नैशनल हाइवे सहित 504 सड़कें यातायात के लिए बंद कर दी गईं। वहीं मौसम कार्यालय ने रविवार को राज्य के कई स्थानों पर भारी बर्फबारी का अनुमान जताया है। ऐसे में इन सड़कों के जल्द खुलने की उम्मीदों को झटका लगा है। वहीं बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक हिमाचल का रुख कर रहे हैं। स्थानीय मौसम विभाग ने शनिवार को कई स्थानों पर आंधी और बिजली गिरने का अनुमान जताया था। वहीं रविवार को कई स्थानों पर भारी बर्फबारी के साथ तूफान, बिजली गिरने और ओलावृष्टि के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। राज्य में 31 जनवरी और एक फरवरी को कई हिस्सों में मध्यम से भारी बर्फबारी हुई है।

कहां, कितनी सड़कें बंद

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, शिमला में सबसे अधिक 161 सड़कें, लाहौल और स्पीति में 153, कुल्लू में 76 और चंबा जिले में 62 सड़कें बंद हैं। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों ने बताया कि सड़कों से जल्द से जल्द बर्फ हटाने के लिए सफाई का काम तेजी से चल रहा है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में शीत लहर की स्थिति बनी रही, यहां तक कि न्यूनतम तापमान में कुछ डिग्री की वृद्धि हुई, लेकिन यह सामान्य से नीचे रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *