Home » Uncategorized » अब शिमला की सड़कें होंगी चकाचक, निगम को मिले तीन करोड़, जानिए पूरी ख़बर ?

अब शिमला की सड़कें होंगी चकाचक, निगम को मिले तीन करोड़, जानिए पूरी ख़बर ?

  • छोटा शिमला के मल्याणा तक की सड़क का होगा चौड़ीकरण
  • टारिंग के लिए 25 लाख की राशि अतिरिक्त तौर पर हुई मंजूर

शिमला: राजधानी शिमला में 3 करोड़ की लागत से शहर की सड़कें चौड़ी होंगी। इसमें टारिंग का काम भी किया जाना है। सतलुज जल प्रबंधन निगम लिमिटेड ने शहर के छोटा शिमला से लेकर मल्याणा तक की सड़क को चौड़ा करने के लिए तीन करोड़ का बजट मंजूर किया है। इसके साथ ही इस सड़क को धोबी घाट से आगे भी चौड़ा करने के लिए डेढ़ करोड़ अतिरिक्त मंजूर की है। सड़क की टारिंग के लिए 25 लाख की राशि अतिरिक्त तौर पर मंजूर की गई है। इन तीनों की राशि देने के लिए एसजेवीएनएल ने नगर निगम को पत्र लिख दिया है। अब नगर निगम प्रशासन की ओर से इस वित कमेटी की बैठक में इसके इस्तेमाल की मंजूरी ली जानी है। साथ ही टेंडर लगाने के लिए भी औपचारिकता पूरी की जानी है। इस काम को जल्दी किया जा सके, इसके लिए मेयर ने अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। शहर में लंबे समय से इस सड़क को चौड़ा करके संजौली भट्टाकुफर, सहित मलयाना चमियाना सभी क्षेत्रों को जाम के समस्या से राहत दिलाने के लिए एक प्लान तैयार किया गया था। इसके बजट को लेकर काफी परेशानी थी।

काम संभालते ही मेयर ने की थी अधिकारियों से बैठक

मेयर सुरेंद्र चौहान ने अपना कामकाज संभालने के बाद फैसला लिया है कि इसके लिए एसजेवीएनएल से बजट लिया जाएगा। उन्होंने खुद वहां जाकर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसी बैठक के बाद यह पैसा मंजूर किया गया है। अब यह पैसा नगर निगम को मिल चुका है।

इससे शहर की इस संपर्क सड़क को मुख्य सड़क में बदल दिया जाएगा। शहर में इन सभी क्षेत्र में बेहतर तरीके से लोग वाहनों की आवाजाही कर पाए। इस दिशा में काम किया जाएगा। इससे संजौली, भट्टाकुफर, मल्याणा, चमियाणा क्षेत्र के लोगों को जाम से राहत मिलेगी। इसके साथ ही विकल्प के रुप मेें एक सड़क भी मिलेगी।

Leave a Comment

[democracy id="1"]