Home » Uncategorized » पुलिस ने गिरफ्तार किए चोरी के तीन आरोपी…

पुलिस ने गिरफ्तार किए चोरी के तीन आरोपी…

सोलन(अर्की): जिला सोलन अर्की के दिनेश कुमार निवासी चमाकड़ी ने दाड़लाघाट में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि 13 जनवरी की रात को किसी शातिर ने इनके चमाकड़ीपुल स्थित पैट्रोल पम्प, जो कि पिछले करीब 2 वर्षों से बन्द पड़ा है, उसके ऑफिस के ताले तोड़ दिये हैं। वहीं शातिर/शातिरों ने पैट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरे भी तोड़ दिये,साथ ही ऑफिस के अंदर रखा सामान एलईडी/टीवी, आग बुझाने के यंत्र, वाटर कुलर, जैनरेटर की बैटरी, गाड़ी का टायर, युपीएस तथा 9 लोहे की प्लेटें चुरा कर ले गये। इस संदर्भ में 09/2024 दिनांक 14 जनवरी 2024 की चोरी की धाराओं में थाना दाड़लाघाट में दर्ज किया गया था। इस अभियोग में अन्वेषण के दौरान अन्वेषणाधिकारी द्वारा घटना स्थल के आस-पास लगे CCTV कैमरों के विश्लेषण के आधार पर चोरी की इस वारदात में संलिप्त 03 आरोपियों, विनित कुमार निवासी गांव पसलवाला तह0 अर्की, जिला सोलन उम्र 24 साल, ललित कुमार निवासी गाँव जखोली तह0 अर्की, जिला सोलन उम्र 21 साल तथा आरोपी जतिन निवासी टुटी-कण्डी शिमला उम्र 19 साल को धुन्धन/अर्की से गिरफ्तार कर लिया गया है। जिन्हें आज अदालत में पेश किया जा रहा है। वहीं अभियोग के अन्वेषण के दौरान इन आरोपियों द्वारा वारदात को अंजाम देने में प्रयुक्त पिकअप न0 HP63A-0547 को भी कब्जे में ले लिया गया है, जिसमें से चुराया गया समान भी बरामद हुआ है ।

Leave a Comment