Home » Uncategorized » Video: फ्लाइट हुई 13 घंटे लेट तो नाराज यात्री ने पायलट को मारा मुक्का, केस दर्ज…

Video: फ्लाइट हुई 13 घंटे लेट तो नाराज यात्री ने पायलट को मारा मुक्का, केस दर्ज…

दिल्ली: इंडिगो विमान में कप्तान के साथ मारपीट करने का एक मामला सामने आया है. उड़ान में देरी से नाराज होकर एक पैसेंजर ने कप्तान को मुक्का जड़ दिया. इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह घटना दिल्ली से गोवा जाने वाली इंडिगो की उड़ान (6E-2175) की है, जो कोहरे के कारण कई घंटों की देरी से आई. वायरल वीडियो में पीले रंग की हुडी पहना एक व्यक्ति अचानक से भागता हुआ पायलट के पास आया और उसे मुक्का मार दिया. दरअसल ये पायलट विमान में देरी के संबंध की जानकारी दे रहा था.एक अन्य वीडियो में इंडिगो क्रू पायलट की मदद के लिए दौड़ते हुआ नजर आया और इस दौरान उन्होंने पैसेंजर से कहा कि “आप ऐसा नहीं कर सकते… आप ऐसा नहीं कर सकते!”. इस पर उसने कहा कि “मैं ऐसा क्यों नहीं कर सकता? मैं क्यों नहीं कर सकता?” यात्री की पहचान साहिल कटारिया के रूप में हुई है. इंडिगो ने यात्री के खिलाफ शिकायत दर्ज की है. घटना के तुरंत बाद साहिल कटारिया को विमान से बाहर निकाला गया और अधिकारियों को सौंप दिया गया. आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस के मुताबिक इंडिगो फ्लाइट के को पायलट अनूप कुमार की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 323, 341, 290 और 22 एयरक्राफ्ट रूल्स के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल आरोपी पैसेंजर साहिल कटारिया को सीआरपीसी 41 के तहत पूछताछ के लिए नोटिस सर्व किया है. हालांकि ये सभी धाराए जमानती है. शिकायत के मुताबिक आरोपी पैसेंजर ने को पायलट के ऊपर हमला किया और इंडिगो फ्लाइट नंबर 6E2175 दिल्ली से गोवा जाने वाली फ्लाइट में हंगामा किया.

Leave a Comment