Home » Uncategorized » अलर्ट: एक जनवरी से बंद हो जाएंगे इन लोगों के Gpay, Paytm, Phonepe अकाउंट, उससे पहले कर लें यह काम…

अलर्ट: एक जनवरी से बंद हो जाएंगे इन लोगों के Gpay, Paytm, Phonepe अकाउंट, उससे पहले कर लें यह काम…

शिमला: आप भी बाजार में किसी काम से जाते है और कुछ सामान खरीदते है तो उसका पैमेंट आप यूपीआई से करते है। यानी के फोन पे, पेटीएम या फिर गूगल पे से। लेकिन अब नए साल में ये बंद होने जा रहे है और सरकार इसके लिए नए नियम भी ले आई है। ऐसे में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आप अगर इन नियमों के हिसाब से चलेंगे तो आपको परेशानी नहीं होगी।दरअसल 31 दिसंबर के बाद यूपीआई उन आईडी को ब्लॉक कर देगा, जिनसे पिछले साल कोई ट्रांजैक्शन नहीं हुआ है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने नए दिशानिर्देशों की घोषणा की है जो आपकी यूपीआई आईडी को इनएक्टिव कर देंगे। सभी बैंक और फोन पे, पेटीएम या फिर गूगल पे जैसे थर्ड-पार्टी ऐप उन यूपीआई आईडी को ब्लॉक करने जा रहे हैं जिनमें एक साल से अधिक समय से कोई लेनदेन नहीं किया गया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो यदि आपकी यूपीआई आईडी से कोई क्रेडिट या डेबिट नहीं किया गया है तो आईडी बंद कर दी जाएंगी। नए साल से ग्राहक इन आईडी से लेनदेन नहीं कर पाएंगे। एनपीसीआई ने बैंकों और थर्ड-पार्टी ऐप्स को इन यूपीआई आईडी की पहचान करने के लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]