Home » Uncategorized » डीपीई मोहन चौहान हुए सेवानिवृत, 24 साल दी शिक्षा विभाग में अपनी सेवाएं…

डीपीई मोहन चौहान हुए सेवानिवृत, 24 साल दी शिक्षा विभाग में अपनी सेवाएं…

सोलन : ब्वॉयज सीनियर सेकंडरी स्कूल सोलन में डीपीई के पद पर तैनात मोहन चौहान शनिवार को 24 साल की सेवा के उपरांत सेवानिवृत हुए। शनिवार को स्कूल पहुंचने पर स्कूल की प्रिंसिपल दिशा शर्मा समेत समस्त स्टाफ व स्कूली बच्चों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सभी ने उन्हें सुखद सेवानिवृति पर बधाई दी और उनके कुशलता की कामना की। इस मौके पर उनकी पत्नी संगीता चौहान, बेटा हर्ष चौहान, बहू सरूचि चौहान, सहर्ष चौहान, बहन मीरा चौहान, दलीप गुप्ता, मित्र डॉ.रामगोपाल शर्मा सहितअन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

शिमला जिला के भोलाड़ गांव में हुआ जन्म
मोहन चौहान का जन्म 1 जनवरी 1966 को शिमला जिला की जुबब्बल तहसील के भोलाड़ गांव में माता स्र्वणा देवी और पिता दीपचंद चौहान के घर हुआ। प्रारंभिक शिक्षा गांव के स्कूल के बाद उन्होंने शिमला के संजौली कॉलेज में प्रवेश लिया और स्नातकोत्तर तक की शिक्षा प्राप्त की। अपनी एजूकेशन कंपलीट करने के बाद उन्होंने सर्वप्रथम डॉ. यशवंत सिंह परमार यूनिवर्सिटी नौणी में जूनियर स्पोट्र्स ऑफिसर के पद पर सेवाएं दी। 2 जून 1999 को उन्हें सीनियर सेकंडरी स्कूल नारग में पहली नियुक्ति मिली। इसके बाद अपनी 24 साल की सेवा में वह करीब 16 साल तक ब्वॉयज सीनियर सेकंडरी स्कूल सोलन में डीपीई के पद पर रहे, जहां से वह शनिवार को सेवानिवृत हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]