Home » Uncategorized » नए साल का जश्न मनाने जा रहे हैं अगर स्पीति, तो जान लीजिए ये नियम, वरना चुकाने होंगे इतने रुपये…

नए साल का जश्न मनाने जा रहे हैं अगर स्पीति, तो जान लीजिए ये नियम, वरना चुकाने होंगे इतने रुपये…

लाहुल स्पीति : अगर आप नए साल 2024 का जश्न मनाने के लिए स्पीति जाने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर जरूर पढ़ लें. स्पीति खंड के विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एसएडीए) काजा और ताबो में हिमाचल प्रदेश सहित देशभर के विभिन्न हिस्सों से आने वाले वाहनों के प्रवेश करने पर शुल्क अदा करना होगा. यह शुल्क 1 जनवरी 2024 से वसूला जाएगा. फीस प्रति ट्रिप ली जाएगी. पहली जनवरी से हर वाहन को ‘साडा डेवलपमेंट फीस’ अदा करनी होगी. जो वाहन बिना शुल्क के पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त करवाई की जाएगी. 24 नवंबर 2023 को विधायक रवि ठाकुर की अध्यक्षता  में आयोजित विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एसएडीए) की बैठक में यह फैसला लिया गया.

काजा और ताबो में पर्यटकों का आमद दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. इसके कारण उक्त क्षेत्रों में ठोस कचरा प्रबंधन, सीवेज प्रबंधन, आदि के लिए विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एसएडीए) ने ‘SADA डेवलपमेंट फीस’ लेने की रणनीति बनाई है. बैठक के फैसले के मुताबिक आरएलए स्पीति के निजी वाहनों को इस शुल्क से छूट है. इसके साथ ही स्पीति आरएलए में पंजीकृत निजी और स्थानीय निवासियों की देश के किसी भी अन्य आरएलए में वाहन पंजीकृत होगी तो उनसे शुल्क नहीं लिया जाएगा. इसी तरह किन्नौर जिला के स्पीति के साथ सटे गांव सुमरा गांव के स्थानीय निवासियों के निजी वाहनों से शुल्क नहीं लिया जाएगा. सर्दियों में केवल समुदो में SADA डेवलपमेंट फीस वसूली जाएगी जबकि गर्मियों में काजा मनाली मार्ग खुलने पर लोसर में फीस बैरियर  स्थापित किया जाएगा जो कि 1जून 2024 को शुरू किया जाएगा. फीस एकत्रित करने के लिए आऊट सोर्सिंग के आधार पर व्यक्ति नियुक्त किए जाएंगे. फिलहाल लोक निर्माण विभाग के कर्मी फीस एकत्रित करेंगे. हर वाहन की SADA डेवलपमेंट फीस की पर्ची कटेगी.

एसडीएम काजा हर्ष अमरेंद्र नेगी ने कहा कि 1 जनवरी 2024 से SADA डेवलपमेंट फीस एकत्रित की जाएगी. अब स्पीति में आने वाले हर वाहन को शुल्क अदा करना होगा. स्पीति को स्वच्छ सुंदर बनाने के लिए SADA कार्यरत है. जिला लाहुल स्पीति के वाहनों को इस फीस से छूट प्रदान की गई है. केबल लाहुल स्पीति के टैक्सी चालकों को शुल्क देना होगा. उन्होंने सभी पर्यटकों से अपील की है कि प्रशासन की इस पहल में अपना सहयोग दें. स्पीति को सुंदर बेहतर और  सुविधासंपन्न टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाने के लिए यह प्रयास शुरू किया है.

कितनी होगी फीस
दोपहिया वाहन 100 रुपयेकार 200 रुपयेSUV, MUV (स्कॉर्पियो, मैक्सी कैब और अन्य यूटिलिटि वाहन) 300 रुपयेबस और ट्रक  400 रुपये

स्पीति टैक्सी वाहनों ने लिए विशेष सुविधा
आरएलए स्पीति में पंजीकृत टैक्सी वाहनों के लिए सालाना शुल्क की दरें तय की गई है. इन्हें एक पास SADA की और से दिया जाएगा जो कि एक साल तक मान्य होगा. उन्हें हर ट्रिप पर शुल्क नहीं देना होगा. बड़े वाहन जैसे मैक्सी और ट्रेवलर के लिए 2500 रुपये सालाना और 1500 रुपये छोटे वाहनों के लिए अदा करें होंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *