Home » Uncategorized » क्रिसमस के दिन जनता को समर्पित हुई “ढली टनल”, CM ने किया उद्घाटन…

क्रिसमस के दिन जनता को समर्पित हुई “ढली टनल”, CM ने किया उद्घाटन…

शिमला : राजधानी शिमला के संजौली और ढली को जोड़ने वाली नई डबल लेन टनल का सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधिवत उद्घाटन कर दिया गया है। सीएम सुक्खू ने कहा की आम जनता के लिए इसे खोल दिया गया है। ढली में इससे पहले, 172 साल पुरानी टनल से आवाजाही हो रही थी। यह टनल वन-वे थी, जिस वजह से यहां पर काफी ट्रैफिक जाम रहता था, लेकिन अब इस डबल लेन टनल के बनने से लोगों को सहूलियत मिलेगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि टनल का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा था। कांग्रेस सरकार आने के बाद कार्य में तेजी लाई गई है। टनल से न केवल यातायात की समस्या हल होगी, बल्कि पर्यटन को भी इससे लाभ मिलेगी। नई टनल 155 मीटर लंबी है और डबललेन टनल में दोनों ओर फुटपाथ की सुविधा है। दीवारों पर हिमाचली संस्कृति से जुड़े 200 से अधिक चित्र बनाएं गए हैं।

सीएम ने बताया कि 27 दिसंबर को दिल्ली में AICC की बैठक है, जिसमें लोकसभा पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि सभी मंत्री, सीपीएस और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भी इस बैठक में मौजूद रहेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *