Home » Uncategorized » सुशासन दिवस के रूप में देश में मनाया जा रहा है पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती, कई कार्यक्रमों का हो रहा है आयोजन…

सुशासन दिवस के रूप में देश में मनाया जा रहा है पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती, कई कार्यक्रमों का हो रहा है आयोजन…

भोपाल: पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती सोमवार को पूरे प्रदेश में सुशासन दिवस के रूप में मनाई जाएगी। प्रत्येक बूथ पर अटलजी के चित्र पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित होंगे और अटलजी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा होगी।

उनके कार्यों को किया जाएगा याद

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद प्रातः 11.45 बजे एमपी नगर थाना चौराहा स्थित अटलजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धेय अटलजी का पुण्य स्मरण करेंगे। बूथ स्तर पर कार्यकर्ता अटलजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा किए गए कार्यो का स्मरण करेंगे। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही गरीब एवं किसान कल्याण की योजनाओं, उपलब्धियों एवं सुशासन पर लाभार्थियों से चर्चा की जाएगी। जिला केन्द्रों पर अटलजी की कविताओं पर काव्यांजलि और कवि सम्मेलन पर केंदित व्याख्यान मालाएं आयोजित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *