Home » Uncategorized » शीतकालीन सत्र के बीच CM सुक्खू ने बुलाई मंत्रिमंडल की बैठक, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा…

शीतकालीन सत्र के बीच CM सुक्खू ने बुलाई मंत्रिमंडल की बैठक, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा…

धर्मशाला : तपोवन में चल रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बीच बुधवार शाम धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक होगी। बैठक में सरकार के दो नए मंत्री राजेश धर्माणी एवं यादविंद्र गोमा भी शामिल होंगे। बैठक में विधानसभा में लाए जाने वाले संशोधनों को मंजूरी प्रदान की जा सकती है। छोटे कस्बों को टीसीपी के दायरे में लाने संबंधी संशोधन विधेयक को भी मंजूरी प्रदान की जा सकती है। इसके लिए साडा के क्षेत्र में आने वाले कस्बों को शामिल किया जा सकता है। राज्य जल उपकर आयोग को नया नाम देने का प्रस्ताव भी बैठक में आ सकता है। इसके अलावा केंद्र सरकार की तरफ से संसद के मौजूदा सत्र में 1899 के स्टांप एक्ट को समाप्त करने की तैयारी की गई है, जिसकी जगह नया एक्ट आएगा। ऐसे में प्रदेश सरकार स्टांप एक्ट में बदलाव को देखते हुए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेज सकती है। केंद्र की स्वीकृति मिलने के बाद प्रदेश सरकार की तरफ से राज्य में स्टांप ड्यूटी संबंधी बदलाव कर सकेगी, जिसके लिए शीतकालीन सत्र में संशोधन विधेयक लाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *