Home » Uncategorized » गेमन ब्रिज के समीप सड़क से नीचे लुढ़की कार, दंपति घायल…

गेमन ब्रिज के समीप सड़क से नीचे लुढ़की कार, दंपति घायल…

कुल्लू: जिला मुख्यालय से करीब 3 किलोमीटर दूर गेमन ब्रिज के पास एक डस्टर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में पति-पत्नी घायल हुए हैं। घटना के बाद दोनों को क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसा सुबह करीब 9 बजे का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक कार में सवार दम्पति अपने घर घराकड से क़ुल्लू की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान गण ब्रिज के समीप अचानक कार सड़क से करीब 50 मीटर नीचे जा गिरी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को कड़ी मश्कत से बाहर निकाला। इसके साथ ही हादसे की सूचना पुलिस व 108 एंबुलेंस को दी। जिसके बाद दोनों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।घायलों की पहचान वेदराम और उनकी पत्नी आशा ठाकुर के तौर पर हुई है। उधर, हादसे के बाद पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *