Home » Uncategorized » Himachal News: सीएम सुखविंद्र सुक्खू बोले, EVM का शक दूर करने के लिए बैलेट पेपर से करवाए जाएं लोकसभा चुनाव…

Himachal News: सीएम सुखविंद्र सुक्खू बोले, EVM का शक दूर करने के लिए बैलेट पेपर से करवाए जाएं लोकसभा चुनाव…

शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि लोकसभा चुनाव बैलेट पेपर होने चाहिए। दिल्ली में एक चैनल को दिए साक्षात्कार में सुक्खू ने कहा कि जो भी पार्टियां ईवीएम से संबंधित बातें उठाती हैं, इससे उनका संदेह दूर होगा। अगले साल लोकसभा की 546 सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं तो पार्टियों का शक दूर करने के लिए ईवीएम से चुनाव करवा देने चाहिए। ईवीएम की जगह बैलेट पेपर पर लोकसभा चुनाव करवाने की बात उन्होंने उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस जीते या भाजपा, यह तो लोगों का मत होता है। इस पर जरूर ध्यान रखना चाहिए कि लोकतंत्र में जब किसी भी तरह से शक हो तो उसे दूर करना चाहिए। जापान और अमेरिका में शक था तो वहां पर ईवीएम प्रणाली को बंद कर दिया गया। इसमें ज्यादा खर्चा नहीं होगा। बैलेट पेपर छप जाएंगे तो एक दिन में नहीं तो दो दिन में हो जाएगा। सुक्खू ने कहा कि वह जब समय मिलता है तो फिल्में देख लेता हैं। पिछली बार उन्होंने रजनीकांत की फिल्म जेलर देखी थी। वह संगीत में पुराने गीतों को सुनते हैं। बीच में परिवार के लिए भी समय निकाल ही लेते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *