Home » Uncategorized » BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव का करेंगे शंखनाद

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव का करेंगे शंखनाद

बिलासपुर: मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल प्रदेश जाएंगे, वहीं तीन राज्यों में भाजपा की जीत के साथ ही हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए केंद्र सरकार द्वारा दूसरी बार राहत पैकेज जारी करने में जेपी नड्डा के सहयोग के लिए 16 दिसंबर को अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जिला भाजपा के करीब पांच हजार कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे. वहीं टाउन हॉल में आयोजित इस अभिनंदन समारोह के आयोजन के साथ ही जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव का भी शंखनाद करेंगे, जिसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, हिमाचल बीजेपी प्रभारी अविनाश राय खन्ना व सह प्रभारी संजय टंडन मौजूद रहेंगे.भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के हिमाचल दौरे को लेकर जिला भाजपा द्वारा प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया जिसमें नैनादेवी से विधायक व हिमाचल बीजेपी मीडिया प्रभारी रणधीर शर्मा, बिलासपुर सदर विधायक त्रिलोक जम्वाल, झंडूता से विधायक जीतराम कटवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र गर्ग व भाजपा जिलाध्यक्ष स्वतंत्र संख्यान मौजूद रहे. नैनादेवी विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के बाद पहली बार हिमाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं. 16 दिसंबर को उनके अपने गृह जनपद बिलासपुर पहुंचने पर सुबह 10 बजे टाउन हॉल में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जिला भर से करीब पांच हजार पार्टी कार्यकर्ता व भाजपा वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे और तीन राज्यों में भाजपा की जीत के साथ ही आपदा प्रभावित हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार द्वारा पहले 860 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता के रूप में पहली किस्त के बाद 13 दिसंबर को 633 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त दिलवाने के लिए आभार जताया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *