Home » Uncategorized » Himachal Weather: प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी, मैदानी इलाकों में पांच डिग्री पहुंचा पारा…

Himachal Weather: प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी, मैदानी इलाकों में पांच डिग्री पहुंचा पारा…

शिमला : प्रदेश में शीत लहर प्रकोप लगातार जारी है। हर दिन यहां के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। भुंतर का तापमान गिर कर शून्य डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। सुंदरनगर का तापमान भी जमाव बिंदु के पास पहुंच गया। अन्य शहरों के तापमान भी दो और तीन डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। बारिश न होने से प्रदेश में सूखी ठंड महसूस की जा रही है। हालांकि दिन के समय तेज धूप से हालात थोड़े सामान्य बने हुए हैं। लेकिन शाम ढ़लते ही पूरा प्रदेश शीत लहर की चपेट में आ रहा है।

मैदानी इलाकों में तापमान पांच डिग्री पहुंचा

वहीं मैदानी जिलों में तापमान पांच डिग्री के निकट बना हुआ है। पूर्वानुमान के मुताबिक शिमला में अधिकतम तापमान 15 और न्‍यूनतम 7 डिग्री दर्ज किया जाएगा। साथ ही ऊना में अधिकतम 23, न्‍यूनतम 5 और कांगड़ा में अधिकतम 22, न्‍यूनतम 6 डिग्री होगा। मौसम विभाग ने सोमवार को भी प्रदेश में मौसम के सभी जगह साफ बने रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग ने 12 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने की बात कही है। पहले 11 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना व्यक्त की गई थी। इस बीच प्रदेश के पहाड़ों पर बर्फबारी होगी और मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई गई है। प्रदेश में दो दिन मौसम में यह बदलाव देखने को मिलेगा। धर्मशाला में हो रही कांग्रेस सरकार की रैली में मौसम अपना पूरा साथ देगा। रविवार को भी प्रदेश में सभी जगह मौसम साफ बना रहा। अधिकांश शहरों का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकार्ड किया गया है। शिमला, मनाली में अधिकतम तापमान अन्य शहरों के मुकाबले कम चल रहे है। इससे लोगों को दिन के समय भी ठंड का एहसास हो रहा है। रातें पहले ही काफी सर्द हो चुकी है। हर दिन रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। भुंतर का न्यूनतम तापमान गिर कर 0.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। अन्य शहरों के तापमान में भी गिरावट आई है।

मंगलवार से करवट बदल रहा मौसम

प्रदेश में मौसम मंगलवार से करवट बदल रहा है। इस बीच पहाड़ों पर जहां ताजा बर्फबारी होगी वहीं मैदानी क्षेत्रों में कहीं कहीं पर बारिश होने की संभावना जताई गई है। इससे प्रदेश में लोगों को भी सूखी ठंड से राहत मिलेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]