Home » Uncategorized » नशा मुक्ति केंद्र से भागी 17 लड़कियां- आधी रात को गेट तोड़कर निकली…

नशा मुक्ति केंद्र से भागी 17 लड़कियां- आधी रात को गेट तोड़कर निकली…

परवाणू : नशे की दलदल में पूरी तरह से फंसने के बाद नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराई गई दर्जनभर से भी अधिक लड़कियां गेट तोड़कर भाग निकली। शटर के साथ कांच के गेट को तोड़कर भागी लड़कियों की जानकारी मिलते ही उनकी तलाश में दौड़ धूप शुरू की गई। आधी रात के करीब लड़कियों को जंगल से बरामद कर लिया गया है। हिमाचल प्रदेश में सोलन जनपद के परवाणू स्थित नशा मुक्ति केंद्र में ड्रग्स की दलदल में बुरी तरह से फंस चुकी लड़कियों को नशा मुक्ति के लिए भर्ती कराया गया था। शनिवार की देर रात इनमें से 17 लड़कियां नशा मुक्ति केंद्र के शटर के साथ कांच के तोड़ गेट को तोड़कर भागने में कामयाब रही। पंजाब, हरियाणा और शिमला की रहने वाली लड़कियों की जैसे ही पुलिस को नशा मुक्ति केंद्र से भागने की खबर मिली वैसे ही पुलिस द्वारा उनकी तलाश में खोजबीन अभियान शुरू कर दिया गया। शनिवार की देर रात तकरीबन 11:00 बजे नशा मुक्ति केंद्र का शटर और गेट के कांच को तोड़कर भागी लड़कियों की तलाश में जंगल में खोजबीन अभियान शुरू किया गया। डीएसपी परवाणु प्रवीण चौहान ने बताया है कि सभी लड़कियां रात को नशा मुक्ति केंद्र से कुछ ही दूरी पर स्थित जंगल से बरामद हो गई है। लड़कियों का आरोप है कि नशा मुक्ति केंद्र के संचालक परिजनों के साथ उनकी बात नहीं कराते हैं। इसीलिए सभी लड़कियों ने एक राय होकर नशा मुक्ति केंद्र से भागने का फैसला लिया। बताया जा रहा है कि यह लड़कियां नशे की दलदल में डूब गई थी, नशा मुक्ति केंद्र में इन लड़कियों का इलाज कराया जा रहा है ताकि इन्हें पढ़ चुकी नशे की लत से छुटकारा दिलाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]