हमीरपुर: मुख्यमंत्री का गृह जिला होने के कारण हमीरपुर की जनता को सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में काफी तोहफे मिले हैं। हमीरपुर में हिमाचल प्रदेश परिवहन अपीलीय ट्रिब्यूनल स्थापित किया है। अणु में हिमाचल प्रदेश ऊर्जा निगम लिमिटेड का सोलर ऑफिस खोला गया है। साथ ही हमीरपुर में बिजली बोर्ड के मुख्य अभियंता का कार्यालय खोलने के लिए कैबिनेट ने मंजूरी प्रदान की है।
इसके अलावा प्रदेश का पहला इलेक्ट्रिक बस डिपो नादौन में स्थापित करने के लिए स्वीकृति दी है। मेडिकल कालेज के लिए जोल सप्पड़ में 380 करोड़ रुपये की लागत से नए कैंपस का निर्माण करवाया जा रहा है। सरकार ने 140 करोड़ रुपये से मेडिकल कालेज के कार्य को गति प्रदान की है।





