Home » Uncategorized » ADC सोलन अजय यादव ने महापौर और उपमहापौर को पद और गोपनीयता की दिलाई शपथ..

ADC सोलन अजय यादव ने महापौर और उपमहापौर को पद और गोपनीयता की दिलाई शपथ..

. सोलन नगर निगम में महापौर एवं उप महापौर का निर्वाचन सम्पन्न

सोलन : सोलन नगर निगम में महापौर एवं उप महापौर का निर्वाचन आज सम्पन्न हो गया। यह जानकारी आज यहां प्राधिकृत अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव ने दी।
अजय यादव ने कहा कि नगर निगम सोलन में महापौर पद के लिए आयोजित निर्वाचन में वार्ड नम्बर 12 की ऊषा शर्मा को निर्वाचित घोषित किया गया। उन्हें 11 तथा अन्य उम्मीदवार सरदार सिंह ठाकुर को 06 मत प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि नगर निगम सोलन में उप महापौर पद के लिए आयोजित निर्वाचन में वार्ड नम्बर 13 की मीरा आंनद को निर्वाचित घोषित किया गया। उन्हें 12 तथा अन्य उम्मीदवार संगीता ठाकुर को 05 मत प्राप्त हुए।


नव निर्वाचित महापौर ऊषा शर्मा तथा उप महापौर मीरा आंनद को तदोपरान्त प्राधिकृत अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]