Home » Uncategorized » Money Laundering: हिमाचल में ED की सबसे बड़ी कार्रवाई, शराब फैक्टरी की प्रॉपर्टी जब्त…

Money Laundering: हिमाचल में ED की सबसे बड़ी कार्रवाई, शराब फैक्टरी की प्रॉपर्टी जब्त…

नालागढ़ : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने हिमाचल प्रदेश में बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ में शराब कंपनी की अस्थायी रूप से 9.31 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति जब्त की है, जिसमें मेसर्ज कालाअंब डिस्टिलरी एंड ब्रेवरी प्राइवेट लिमिटेड नालागढ़ की 5.31 करोड़ रुपये की फैक्ट्री और भवन के साथ एक औद्योगिक भूखंड शामिल है.

इसके अलावा, दोर्जी फुट्सो ख्रीमे के नाम पर अरुणाचल प्रदेश के होलोंगी गांव में भी 22504 वर्ग मीटर भूमि, कारखाने और भवन जिसकी क़ीमत कऱीब 4 करोड़ रुपए है, जब्त की गई हैं. ईडी ने अपने आधिकारिक अकाउंट से किए ट्वीट में बताया है कि बिहार में अवैध रूप से शराब की आपूर्ति से जुड़े मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम 2002 के प्रावधानों के तहत यह कार्रवाई की गई है. ईडी ने ट्वीट कर बताया कि बिहार में अवैध रूप से शराब सप्लाई से जुड़ा हुआ यह मामला है. इसमें धन शोधन मामले के तहत यह कार्रवाई की गई है. ईडी ने बताया कि हिमाचल और अरुणाचल प्रदेश में कुल 9.31 करोड़ की प्रॉपर्टी को जब्त किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]