Home » Uncategorized » ‘भाजपाईयों से बड़े हिंदू हम, सर्टिफिकेट की कोई जरूरत नहीं’, हिंदुत्व पर बोले कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह…

‘भाजपाईयों से बड़े हिंदू हम, सर्टिफिकेट की कोई जरूरत नहीं’, हिंदुत्व पर बोले कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह…

शिमला : हिंदुत्व के मुद्दे पर हिमाचल में भी हुंकार भरी जा रही है. इस मुद्दे पर सुक्खू सरकार के सबसे युवा मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बड़ा बयान दिया है. News 18 से एक्सक्लूसिव बातचीत में लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बड़ा बयान दिया है. विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा हिंदुत्व की बात करती है लेकिन उनसे बड़े हिंदु हम हैं और इसके लिए उनसे सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनावों में धनबल और बाहुबल का इस्तेमाल करती है जिसके परिणाम देखने को मिले हैं. भाजपा ने मध्य भारत में अच्छा प्रदर्शन किया है, इसके लिए उन्हें बधाई, लेकिन हिमाचल की परिस्थियां अलग हैं. विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल में हिमाचल के मुद्दों पर चुनाव लड़ा जाएगा. प्रदेश में कांग्रेस ने बेहतर कार्य किया है और आगामी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी. नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर के आरोपों पर विक्रमादित्य सिंह ने उन्हें नसीहत देते हुए कहा कि एक वरिष्ठ नेता तथ्यहीन बातें नहीं करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जय राम ठाकुर बहुत कुछ कहते रहते हैं, उन्हें अपनी चिंता करनी चाहिए.

भाजपा ने किया जुबानी हमला

बता दें कि सोमवार को राजधानी शिमला में नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि जिन राज्यों में चुनाव हुए वहां पर कांग्रेस ने झूठी गारंटियों का प्रचार किया, छत्तीसगढ़ में कोयला घोटाला किया गोबर घोटाला और  महादेव एप घोटाला किया. उन्होंने आरोप लगाया कि इन घोटालों के पैसे से हिमाचल चुनावों में फंडिग की गई और ये जांच का विषय है. साथ ही कहा था कि जनता ने मोदी की गारंटी पर विश्वास किया है और चार राज्यों के नतीजों से स्पष्ट है कि देश में भाजपा के कार्यकाल के दूसरे दशक की शुरूआत होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *