Home » Uncategorized » BJP की तीन राज्यों में जीत, राजीव सहजल बोले, ये विजय 2024 की हैट्रिक की गारंटी…

BJP की तीन राज्यों में जीत, राजीव सहजल बोले, ये विजय 2024 की हैट्रिक की गारंटी…

सोलन: बीजेपी की तीन राज्यों की प्रचण्ड जीत पर अनहेच पंचायत के गाँधी ग्राम में पूर्व मंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर राजीव सैज़ल व मंडल के अध्यक्ष मदन मोहन मेहता एवं उपस्थित पदाधिकारियों को स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा चुनाव जीतने की शुभकामनाएं दी व गाँधी ग्राम बाजार में मिठाई बांटी।


इस दौरान डाक्टर राजीव सैज़ल ने कहा कि यह जीत देश के लोकतंत्र की जीत है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों, देशभक्ति और राष्ट्रवाद की जीत है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी की तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार की करारी हार है। जिस प्रकार से राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भारी भ्रष्टाचार और कुशासन हुआ उस पर जनता ने मोहर लगाई है और कांग्रेस पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की जननी है और इन दोनों प्रदेशों में कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा भारी भ्रष्टाचार किया गया।
यह एक ऐतिहासिक पल है जब भारतीय जनता पार्टी को तीन बड़े राज्यों में ऐतिहासिक जीत प्राप्त हुई है। वहीं राजीव सैज़ल ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और 2024 के चुनावों के किये कमर कसने को कहा। और उन्होंने कहा कि अबकी बार 400 पार।

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]