



शिमला: हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बर्फबारी होने से प्रदेश के लोग ठिठुरने लगे हैं। आज प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर मौसम के साफ रहने का अनुमान है। तापमान की बात करें तो शिमला में अधिकतम 17 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। लाहौल की वादियां बर्फ से ढक गई हैं। यहां पर्यटक लंबे समय तक बर्फ का दीदार कर सकेंगे। रोहतांग दर्रा सर्दियों के चलते आधिकारिक तौर पर बंद हो गया है। अब पर्यटक अटल टनल रोहतांग, कोकसर व सिस्सू मैदान में आवाजाही बहाल होने के बाद जा सकेंगे। लाहुल के इन पर्यटन स्थलों में डेढ़ फीट से अधिक हिमपात हुआ है। हिमपात के चलते शनिवार को सभी पर्यटन स्थल सैलानियों के लिए बंद रहे।