Home » Uncategorized » मंत्रिमंडल बैठक आज, इन मुद्दों पर भी हो सकती है चर्चा, पुलिस में महिलाओं को 30% सीटें आरक्षित करने की घोषणा पर लगेगी मुहर….

मंत्रिमंडल बैठक आज, इन मुद्दों पर भी हो सकती है चर्चा, पुलिस में महिलाओं को 30% सीटें आरक्षित करने की घोषणा पर लगेगी मुहर….

शिमला: हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में आज शुक्रवार को हिमाचल पुलिस में महिलाओं को 30 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की घोषणा पर आज मुहर लग सकती है। अभी तक महिलाओं को 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित है। इसके अलावा स्टोन क्रशर को लेकर उपजे विवाद को लेकर भी बैठक में चर्च कर बहाली कर सकती है। कैबिनेट में चर्चा हो सकती है।

राज्य सचिवालय में होगी मंत्रिमंडल की बैठक

आज दोपहर 12:00 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक होगी। इसमें विधानसभा के 19 दिसंबर से शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र में पेश होने वाले विधायकों को को लेकर चर्चा के साथ उन्हें मंजूरी दी जा सकती है। मंत्रिमंडल की बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, श्रम, रोजगार, पर्यटन और परिवहन विभाग से जुड़े एजेंडे शामिल किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *